जरुरी जानकारी | अकालग्रस्त क्षेत्रों की सहायता के लिए यूक्रेन से अनाज खरीदेगा अमेरिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीस्ले ने कहा कि यूक्रेन इस खाद्यान्न की आपूर्ति उन बंदरगाहों से करेगा जो रूस के साथ जारी जंग की जद में नहीं हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इस को अनाज कहां भेजा जाना है। लेकिन इतना तय है कि इस अनाज को खाद्यान्न अभाव का सामना कर रहे इलाकों में भेजा जाएगा।
बीस्ले ने कहा कि यूक्रेन इस खाद्यान्न की आपूर्ति उन बंदरगाहों से करेगा जो रूस के साथ जारी जंग की जद में नहीं हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इस को अनाज कहां भेजा जाना है। लेकिन इतना तय है कि इस अनाज को खाद्यान्न अभाव का सामना कर रहे इलाकों में भेजा जाएगा।
अनाज की यह खेप उस खेप से छह गुना अधिक है जो डब्ल्यूएफपी ने यूक्रेन से अफ्रीकी देशों के लिए रवाना की है।
उत्तरी केन्या के दौरे पर पहुंचे बीस्ले ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस इलाके में आखिरी बार बारिश वर्ष 2019 में हुई थी। नजदीकी सोमालिया में अकाल के हालात हैं, हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और डब्ल्यूएफपी के मुताबिक 2.2 करोड़ लोग भूखमरी का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी हफ्तों में अकाल की घोषणा की जा सकती है।
डब्ल्यूएफपी ने पिछले वर्ष 13 करोड़ लोगों को अनाज मुहैया करवाया था जिसमें से आधे से ज्यादा अनाज यूक्रेन से खरीदा गया था।
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बाद, पहली बार रूस और यूक्रेन दोनों ने संयुक्त राष्ट्र तथा तुर्की की सरकार के साथ यूक्रेन से अनाज के निर्यात के लिए समझौते किए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)