जरुरी जानकारी | उषा मार्टिन का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा पांच प्रतिशत घटकर 100.91 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वायर रोप बनाने वाली कंपनी उषा मार्टिन का एकीकृत शुद्ध मुनाफा, मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.91 करोड़ रुपये रहा है। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

नयी दिल्ली, 12 मई वायर रोप बनाने वाली कंपनी उषा मार्टिन का एकीकृत शुद्ध मुनाफा, मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.91 करोड़ रुपये रहा है। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 106.33 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

हालांकि, कंपनी की कुल आय पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 838.52 करोड़ रुपये से बढ़कर 919.73 करोड़ रुपये हो गई।

खर्च एक साल पहले के 706.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 790.81 करोड़ रुपये हो गया।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा इससे पिछले वित्त वर्ष के 424.12 करोड़ रुपये से घटकर 406.32 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में एक रुपये के इक्विटी शेयर पर तीन रुपये का लाभांश देने की भी सिफारिश की है।

कंपनी ने 12 मई, 2025 से पूर्णकालिक निदेशक के रूप में चिरंतन चटर्जी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\