विदेश की खबरें | युद्ध के विस्तार की आशंकाओं के बीच अमेरिका ने यूक्रेन के लिए और हथियारों का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार दूसरे दिन हुए हमलों ने मंगलवार को पड़ोसी मोल्दोवा में ट्रांस-डेनिएस्टर के अलगाववादी क्षेत्र को हिलाकर रख दिया, जिससे यूक्रेन की सीमा के करीब दो शक्तिशाली रेडियो एंटेना धराशायी हो गए। किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन यूक्रेन ने इस सबके लिए रूस को दोषी ठहराया।

रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार दूसरे दिन हुए हमलों ने मंगलवार को पड़ोसी मोल्दोवा में ट्रांस-डेनिएस्टर के अलगाववादी क्षेत्र को हिलाकर रख दिया, जिससे यूक्रेन की सीमा के करीब दो शक्तिशाली रेडियो एंटेना धराशायी हो गए। किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन यूक्रेन ने इस सबके लिए रूस को दोषी ठहराया।

अन्य घटनाक्रमों में, पोलैंड और बुल्गारिया ने कहा कि क्रेमलिन बुधवार से इन दोनों नाटो देशों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में कटौती कर रहा है, जो युद्ध की पहली ऐसी कार्रवाई है। पोलैंड, यूक्रेन को हथियारों का जखीरा पहुंचाने के लिए एक प्रमुख मार्ग रहा है और इस सप्ताह उसने पुष्टि की कि वह अपने देश के टैंक भेज रहा है।

गैस कटौती का संभावित प्रभाव तुरंत स्पष्ट नहीं था। पोलैंड ने कहा कि वह रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए वर्षों तक काम करने के बाद इस तरह के कदम के लिए तैयार है।

रिस्टैड एनर्जी के विश्लेषक एमिली मैकक्लेन ने कहा कि पोलैंड के पास भंडारण में पर्याप्त प्राकृतिक गैस है, और जल्द ही आने वाली दो पाइपलाइनों से इसे फायदा होगा।

बुल्गारिया को 90 प्रतिशत से अधिक गैस रूस से प्राप्त होती है, और अधिकारियों ने कहा कि वे अन्य स्रोतों को खोजने के लिए काम कर रहे थे। मैकक्लेन ने अज़रबैजान से गैस खरीदने के लिए बुल्गारिया के साथ हुए सौदे का हवाला दिया।

लड़ाई में दो महीने तक पश्चिमी देशों के हथियारों ने यूक्रेन को रूस के आक्रमण को रोकने में मदद की है, लेकिन देश के नेताओं ने कहा कि उन्हें और अधिक समर्थन की आवश्यकता है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को जर्मनी के रामस्टीन में अमेरिकी एयर बेस पर लगभग 40 देशों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और कहा कि और मदद पहुंच रही है।

ऑस्टिन ने कहा ,''यह बैठक एकजुट विश्व को दर्शाती है। वह चाहते थे कि अधिकारी बैठक से यूक्रेन की निकट भविष्य की सुरक्षा जरूरतों की साझा और पारदर्शी समझ के साथ जाएं क्योंकि हम जी जान से आगे बढ़ने जा रहे हैं ताकि हम उनका मुकाबला कर सकें ।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू