यूक्रेन को 15 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद भेजेगा अमेरिका: राष्ट्रपति बाइडन

बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि नवीनतम खर्च का मतलब है कि उनका प्रशासन वह राशि लगभग दे चुका है, जो अमेरिकी कांग्रेस ने मार्च में यूक्रेन की मदद के लिए अधिकृत की थी.

राष्ट्रपति जो बाइडेन (Photo Credits: Facebook)

बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि नवीनतम खर्च का मतलब है कि उनका प्रशासन वह राशि लगभग दे चुका है, जो अमेरिकी कांग्रेस ने मार्च में यूक्रेन की मदद के लिए अधिकृत की थी. उन्होंने सांसदों से 33 अरब डॉलर से अधिक की सहायता राशि को जल्द मंजूरी देने का आह्वान किया, जो सितंबर के अंत तक चलेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान जारी कर कहा, “हम यूक्रेन में अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए कांग्रेस द्वारा अधिकृत हथियार और उपकरण भेज रहे हैं.” उन्होंने कहा, “अमेरिका और उसके सहयोगियों व भागीदारों का समर्थन कीव में लड़ाई जीतने व रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मंसूबों पर पानी फेरने में यूक्रेन की मदद करने के लिहाज से अहम है.” यह भी पढ़ें : Viral Video: फ्लोरिडा के स्कूल कैंपस में मृत अवस्था में लटकी मिली विशालकाय शार्क, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि नवीनतम मदद के तहत यूक्रेन को 155 एमएम के 25,000 गोले, गोला-रोधी राडार, जैमर, फील्ड उपकरण और अतिरिक्त कलपुर्जे भेजे जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\