जरुरी जानकारी | ‘एअर इंडिया’ को अपने हवाईअड्डों पर रखरखाव संबंधी परिचालन की अनुमति देगा अमेरिका : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. (ललित के झा)

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार सितम्बर अमेरिका ने घोषणा की कि वह अपने हवाईअड्डों पर ‘एअर इंडिया’ को रखरखाव संबंधी परिचालन (ग्राउंड हैंडलिंग) की अनुमति देने की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

अमेरिकी परिवहन विभाग ने जुलाई 2019 के अपने उस आदेश को बदल दिया, जिसमें उसने अमेरिकी हवाईअड्डों पर ‘एअर इंडिया’ के रखरखाव संबंधी परिचालन पर रोक लगा दी थी।

विमानन और अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए परिवहन के सहायक मंत्री जोयल सजाबत की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि विभाग और अन्य अमेरिकी सरकारी एजेंसियां इस मामले के संतोषजनक समाधान के लिए काफी समय से भारत सरकार के साथ काम कर रही थी। इसके तहत ही 2019-7-9 को जारी परमिट की शर्तों को जनहित में हटाने का निर्णय किया गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

परिवहन विभाग ने कहा, ‘‘ इसलिए हमने अस्थायी रूप से उस शर्त को हटाने के लिए एअर इंडिया के परमिट में संशोधन करने का फैसला किया है।’’

प्रस्ताव के अंतिम रूप लेने और इसके लागू होने से पहले हितधारकों और जनता के पास इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए 21 दिन हैं।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के परिवहन मंत्री इलैने चाओ से बातचीत करने के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है।

राजदूत ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत और अमेरिका ने इन कठिन समय में विमानन क्षेत्र में भागीदारी की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\