विदेश की खबरें | यूक्रेन को मध्यम दूरी की रॉकेट प्रणालियां भेज रहा अमेरिका : बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस की बढ़ती पकड़ को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे यूक्रेनी नेता लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।

यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस की बढ़ती पकड़ को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे यूक्रेनी नेता लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।

प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन की सुरक्षा सहायता के लिए जारी की गई 70 करोड़ डॉलर की नई किस्त के तहत ये रॉकेट प्रणालियां दी जा रही हैं, इनमें हेलीकॉप्टर, जेवलिन टैंक रोधी हथियार प्रणाली, सामरिक वाहन, कलपुर्जे आदि शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

न्यूयॉर्क टाइम्स में मंगलवार को छपी खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने यूक्रेन को उन्नत रॉकेट प्रणालियां उपलब्ध कराने का फैसला किया है ताकि वे युद्धक्षेत्र में प्रमुख लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधकर हमला कर सकें।

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा था कि उनकी यूक्रेन में लंबी दूरी की रॉकेट प्रणाली भेजने की कोई योजना नहीं है।

बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा था, ‘‘हम रूस को निशाना बनाने वाली रॉकेट प्रणाली यूक्रेन नहीं भेज रहे हैं।’’

बाइडन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस की सुरक्षा परिषद के उप-प्रमुख दमित्री मेदवेदेव ने कहा था कि यह एक ‘‘सही’’ फैसला है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्यम-दूरी की रॉकेट प्रणाली करीब 70 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखती है।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन ने अमेरिका को भरोसा दिलाया है कि वे रूसी क्षेत्र में रॉकेट नहीं दागेंगे।

इस बीच, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका जानबूझकर आग में तेल डालने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि रूस को यूक्रेन के उस आश्वासन पर भरोसा नहीं है कि अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई रॉकेट प्रणाली का उपयोग वे रूस पर हमले के लिए नहीं करेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\