जरुरी जानकारी | अमेरिकी सीनेट की समिति मैक्स विमानों की जांच में नियामक की कमियां निकालीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साथ ही यह भी लगता है कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अधिकारियों ने इन विमानों की दो भीषण दुर्घटनाओं की समीक्षा में बाधा खड़ी की ।

साथ ही यह भी लगता है कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अधिकारियों ने इन विमानों की दो भीषण दुर्घटनाओं की समीक्षा में बाधा खड़ी की ।

सीनेट की वाणिज्य समिति की शुक्रवार को जारी रपट में कहा गया है कि एफएए ने कई व्हिसिलब्लोअर (भेद बताने वाले आंतरिक लोगों) के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखा। साथ ही अमेरिकी परिवहन विभाग ने भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा कर विमान दुर्घटना की जांच करने वाले जांचकर्ताओं के काम को बाधित किया। एफएए परिवहन विभाग की एजेंसी है।

इसी तरह की एक रपट अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने साल के शुरूआत में दी थी। इसमें एफएए की कार्रवाई की समीक्षा की गयी थी। दोनों ने बोइंग मैक्स को एजेंसी के अनुमति देने को लेकर आपत्ति जतायीं हैं।

लेकिन एफएए ने कहा कि इस रपट की बहुत से बाते निराधार हैं। उसने मैक्स विमानों की अपनी समीक्षा को सही बताया है।

इंडोनेशिया आर इथियोपिया में मैक्स विमान दुर्घटना के बाद इस किस्म के सभी विमानों को दुनिया भर की एयरलाइनों ने खड़ा कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now