विदेश की खबरें | पोलैंड की सीमा के पास तैनात अमेरिकी सैनिकों से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सदस्यों से मिलने की योजना बनाई है जो पोलिश सैनिकों के साथ सेवा दे रहे हैं।
बाइडन ने अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सदस्यों से मिलने की योजना बनाई है जो पोलिश सैनिकों के साथ सेवा दे रहे हैं।
वह शुक्रवार दोपहर दक्षिणपूर्वी पोलैंड के सबसे बड़े शहर रेजजो में हवाई अड्डे पर पहुंचे। वह पोलिश राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा और अन्य के साथ बातचीत के लिए शनिवार को वारसा में होंगे।
पोलिश नेता को शुक्रवार को हवाई अड्डे पर बाइडन का स्वागत करना था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उनके विमान में देरी हो गई।
यूरोपीय संघ ने कहा कि यूक्रेन के लगभग 35 लाख लोग देश छोड़कर भाग गये हैं।
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि बाइडन अमेरिकी सैनिकों और विशेषज्ञों से जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे।
विश्व के अन्य नेताओं के साथ बैठकों के बाद ब्रसेल्स में बाइडन ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े शरणार्थी संकट से निपटने के लिए पोलैंड, रोमानिया और जर्मनी को अकेले नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
उन्होंने यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद के वास्ते एक अरब अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता की घोषणा किये जाने के बाद कहा, ‘‘यह एक अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)