विदेश की खबरें | अमेरिकी नौसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘नेवल एयर फोर्सेस’ के कमांडर के प्रवक्ता जैच हैरेल ने बताया कि टी-6बी टेक्सान 2 प्रशिक्षण विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.

जमीन पर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

फोले में दमकल विभाग के प्रमुख जोए डार्बी ने बताया कि विमान के नीचे गिरने के बाद उसमें आग लग गई और कई कारें एवं मकान इसकी चपेट में आ गए, लेकिन दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया।

यह भी पढ़े | तुर्की ने रूसी S-400 रक्षा प्रणाली का किया परीक्षण, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने की पुष्टि.

विमान फोले शहर के निकट मागनोलिया स्प्रिंग्स कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

हैरेल ने बताया कि घटनास्थल के पास रिहायशी इलाका है, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई दमकल कर्मी घायल नहीं हुआ है।

नौसेना की प्रवक्ता जूली जीगेनहोर्न ने बताया कि विमान ने फ्लोरिडा के पेनसाकोला से करीब 48.28 किलोमीटर पूर्वोत्तर में ‘नेवल एयर स्टेशन व्हाइटिंग फील्ड’ से उड़ान भरी थी।

बाल्डविन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने ट्वीट किया कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय और नौसेना हादसे के संबंध में जांच करेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\