विदेश की खबरें | अमेरिकी नौसेना ने यमन ले जा रही ईरानी राइफल जब्त करने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राइफल पिछले शुक्रवार को जब्त की गईं जब यूएसएस चिनूक गश्ती जहाज की एक टीम ने लकड़ी के एक पारंपरिक जहाज की तलाशी ली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राइफल पिछले शुक्रवार को जब्त की गईं जब यूएसएस चिनूक गश्ती जहाज की एक टीम ने लकड़ी के एक पारंपरिक जहाज की तलाशी ली।

मध्यपूर्व में स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के प्रवक्ता कमांडर टिमोथी हॉकिंस ने बताया कि टीम ने कलाश्निकोव-शैली की राइफल जब्त कीं जो जहाज पर हरे रंग के कपड़े में लिपटी हुई थीं।

गश्ती जहाज ‘यूएसएस मॉनसून’ और मिसाइल विध्वंसक ‘यूएसएस द सुलिवन’ के साथ मिलकर चिनूक ने हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया। ये राइफल नौसेना के द्वारा पहले जब्त की गईं अन्य राइफल से मिलती-जुलती हैं। उन राइफल के भी ईरानी होने और यमन ले जाए जाने का संदेह था।

हॉकिंस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “जिस समय हमने जहाज को रोका, उस समय वह उस मार्ग पर था, जिसका इस्तेमाल यमन में हूतियों को अवैध रूप से माल पहुंचाने के लिए किया जाता है। इस बात की पुष्टि हो गई है कि जहाज का चालक दल यमनी मूल का है।”

हॉकिंस ने कहा कि यमनी चालक दल को यमन के सरकार-नियंत्रित हिस्से में वापस भेजा जाएगा।

यमन में मार्च 2015 से गृह युद्ध चल रहा है, जिसमें सऊदी अरब के नेतृत्व वाला सैन्य गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहा है जबकि ईरान हूती विद्रोहियों को मदद पहुंचा रहा है। गृह युद्ध में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 14,500 आम नागरिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\