यह गलती बृहस्पतिवार को ऐसे वक्त में स्वीकार की गयी जब पेंटागन यूक्रेन को भेजे गए अरबों डॉलर के हथियार और गोला बारुद का हिसाब दिखाने के दबाव में है और कुछ सांसदों ने पूछा कि क्या इस स्तर पर सहयोग जारी रहना चाहिए।
हिसाब में इस त्रुटि के कारण यूक्रेन को महत्वपूर्ण हथियार मुहैया कराने के लिए और पैसा मिल सकता है और वह भी ऐसे वक्त में जब यूक्रेन को और अधिक सैन्य सहायता की आवश्यकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले कहा है कि रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में देरी हुई क्योंकि उनके पास वह सब कुछ नहीं है जिसकी उन्हें आवश्यकता है।
यह त्रुटि तब हुई जब अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन को भेजी गयी प्रणालियों की अधिक कीमत आंकी। इसके लिए उन्होंने हथियार की मौजूदा कीमत के बजाय उन्हें पूरी तरह बदलने में आने वाली लागत को आंका।
एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि पेंटागन अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि असल में कुल अधिशेष कितना होगा।
अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि लेखा नियंत्रक ने सैन्य सेवाओं की उचित कीमत के आंकड़ों का इस्तेमाल कर यूक्रेन को पहले दिए गए सभी सहायता पैकेज की समीक्षा करने को कहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY