विदेश की खबरें | अमेरिका ने 100 कर्मियों वाली कंपनियों के कर्मचारियों के लिए कोविड टीकाकरण अनिवार्य किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी नियमों के मुताबिक, पूर्ण टीकाकरण नहीं कराने वाले कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम एक बार जांच करानी होगी।

सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी नियमों के मुताबिक, पूर्ण टीकाकरण नहीं कराने वाले कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम एक बार जांच करानी होगी।

नया नियम मध्यम और बड़े व्यवसायों के करीब 8.4 करोड़ कर्मियों पर लागू होगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने कर्मचारियों ने कोविड रोधी टीकाकरण नहीं कराया है।

व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन विनियम कंपनियों को बाध्य करेगा कि टीकाकरण न कराने वाले कर्मचारी कम से कम हफ्ते में एक बार अपनी जांच कराएं और कार्य स्थल पर मास्क लगा कर रखें।

ये नियम 1.7 करोड़ अन्य लोगों पर लागू होंगे जो नर्सिंग होम, अस्पतालों और उन अन्य केंद्र में काम करते हैं जिन्हें ‘मेडीकेयर’ और ‘मेडिकेड’ से धन मिलता है।

कर्मचारी स्वास्थ्य या धर्म के आधार पर छूट मांग सकेंगे। नियम को लागू नहीं करने वाली कंपनी पर हर उल्लंघन के लिए करीब 14,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\