विदेश की खबरें | अमेरिकी सांसदों ने भारत के साथ मजबूत संबंधों का संकल्प लिया, चीन को ‘बड़ा खतरा’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कहा कि चीन द्वारा दुनिया के समक्ष पेश किए जा रहे ‘‘बड़े खतरे’’ को देखते हुए भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 15 सितंबर अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कहा कि चीन द्वारा दुनिया के समक्ष पेश किए जा रहे ‘‘बड़े खतरे’’ को देखते हुए भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

कांग्रेस सदस्य एलेन गुडमैन लुरिया ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के जश्न समारोह में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने सशस्त्र सेवा समिति में काम किया और वाकई यह समझती हूं कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते कितने अहम हैं।’’

वह प्रतिनिधि सभा में वर्जीनिया के दूसरी कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं।

गौरतलब है कि 75 भारतीय-अमेरिकी संगठन 1947 के बाद की भारत की यात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए।

कैलिफोर्निया के 48वीं कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेस सदस्य मिशेच युंजू स्टील ने कहा, ‘‘कई भारतीय-अमेरिकी असल में कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और मुझे इस पर बहुत गर्व है। हम एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि चीन दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें केवल एक चीज जानने की जरूरत है कि चीन बहुत बड़ा खतरा है...बहुत स्वार्थी ढंग से वे पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। दुनिया पर पूरी तरह अपनी हुकूमत जमाने तक वे चुप नहीं बैठने वाले हैं। इसे देखते हुए पहले के मुकाबले (अमेरिका भारत का) यह रिश्ता कहीं महत्वपूर्ण है।’’

अमेरिकी संसद में चार भारतीय-अमेरिकियों में से एक कांग्रेस सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा निर्यात भारतीय-अमेरिकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के बारे में सब कुछ जानते हैं कि उसने कहां से शुरुआत की और अब किस स्थिति में है। हम जानते हैं कि यह दुनिया में सबसे तेजी से उभर रही बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम उसके बड़े प्रौद्योगिकी विकास, बड़े कृषि विकास और नवोन्मेष के बारे में जानते हैं। उसका सबसे बड़ा निर्यात आपके अलावा और कुछ नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\