विदेश की खबरें | अमेरिकी सांसदों ने प्रशासन से ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ के लिए डीएसीए का दायरा बढ़ाने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के 49 प्रभावशाली सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से ‘डिफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स’ (डीएसीए) के दायरे को व्यापक कर इसमें करीब दो लोख ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ को शामिल करने की अपील की है।

वाशिंगटन, एक दिसंबर अमेरिका के 49 प्रभावशाली सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से ‘डिफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स’ (डीएसीए) के दायरे को व्यापक कर इसमें करीब दो लोख ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ को शामिल करने की अपील की है।

‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ उन भारतीय-अमेरिकियों के बच्चे हैं, जो मुख्य रूप से एच -1 बी वीजा आदि के जरिए कानूनी रूप से अमेरिका आए थे। मूल देश में वापस भेजे जाने से एक प्रकार की प्रशासनिक राहत प्रदान करने वाले डीएसीए का उद्देश्य, इन योग्य अप्रवासी युवाओं को उनके देश वापस भेजे जाने से सुरक्षा प्रदान करना है। अमेरिकी कानूनों के तहत, बच्चे 21 साल की उम्र के बाद अपने माता-पिता पर निर्भर नहीं होते। नतीजतन, हजारों भारतीय बच्चों को अमेरिका से उनके मूल देश वापस भेजे जाने का डर रहता है।

सांसद डेबोरा रॉस और सीनेटर एलेक्स पैडिला के नेतृत्व में सीनेट तथा सदन के 49 सदस्यों ने एक पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें अनुरोध किया गया कि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ को शामिल करने के लिए डीएसीए मानदंडों को व्यापक बनाए।

उसमें कहा गया कि लंबे समय से अमेरिकी वीजा धारकों के तौर पर बच्चे अमेरिका में कानूनी दर्ज के साथ बड़े होते हैं, लेकिन 21 साल की उम्र में उन्हें तब व्यवस्था से बाहर कर दिया जाता है, जब उनके आश्रितों का वीजा समाप्त हो जाता है या उन्हें उस समय तक ‘ग्रीन कार्ड’ नहीं मिल पाता।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सांसद डीएचएस से 2,00,000 ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ के लिए पात्रता बढ़ाने का आग्रह कर रहे हैं, जो वर्तमान में डीएसीए के तहत, मूल देश वापस भेजे जाने से सुरक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।

सांसदों ने पत्र में लिखा, ‘‘ अगर डीएसीए को जैसे हम कह रहे हैं वैसे अद्यतन किया गया तो, अमेरिका में 15 जून 2012 तक मौजूद ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ को 21 साल का होने के बाद भी हमारे देश में रहने और उसके हित में योगदान देते रहने का मौका दिया जा सकता है। डीएसीए को उन बच्चों तथा युवा वयस्कों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, जो अमेरिका में बड़े हुए हैं, ताकि उन्हें उन देशों में लौटने के लिए मजबूर ना किया जाए, जिसे वे शायद थोड़ा ही जानते हों। हम आपसे ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ के लिए डीएसीए पात्रता का विस्तार करके इस नीति के वादे को पूरा करने का आग्रह करते हैं।’’

इस कदम का ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ ने भी स्वागत किया है।

‘इम्प्रूव द ड्रीम’ के संस्थापक डी पटेल ने कहा कि वे सांसदों के इस कदम के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पले-बढ़े 2,00,000 से अधिक बच्चे तथा युवा वयस्क इसलिए डीएसीए के लिए पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे ‘डॉक्यूमेंटिड ड्रीमर्स’ हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2012 में डीएसीए कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह उन लोगों को उनके मूल देश वापस भेजे जाने से रोकता है जो अमेरिका में नाबालिगों के रूप में आए थे। हालांकि सितंबर में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस नीति को रद्द कर दिया था।

डीएसीए का पात्र होने के लिए, व्यक्ति के कोई गंभीर अपराध रिकॉर्ड नहीं होने चाहिए। अभी करीब, 6,40,000 आव्रजक इस कार्यक्रम के अधीन पंजीकृत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू