विदेश की खबरें | अमेरिकी सांसदों ने रूस का सहयोग करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सांसदों ने व्यापार पर एक महत्वपूर्ण बैठक को दक्षिण अफ्रीका से दूसरे देश स्थानांतरित करने के लिए भी कहा है। सांसदों ने कहा है कि रूस के लिए हथियारों समेत दक्षिण अफ्रीका की ‘‘सहायता’’ अफ्रीकी विकास और अवसर कानून (एजीओए) के तहत अमेरिका से व्यापार लाभ प्राप्त करने की पात्रता पर सवाल उठाती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सांसदों ने व्यापार पर एक महत्वपूर्ण बैठक को दक्षिण अफ्रीका से दूसरे देश स्थानांतरित करने के लिए भी कहा है। सांसदों ने कहा है कि रूस के लिए हथियारों समेत दक्षिण अफ्रीका की ‘‘सहायता’’ अफ्रीकी विकास और अवसर कानून (एजीओए) के तहत अमेरिका से व्यापार लाभ प्राप्त करने की पात्रता पर सवाल उठाती है।

एजीओए अमेरिकी संसद द्वारा पारित कानून है जो उप-सहारा अफ्रीकी देशों को उनके निर्यात के लिए अमेरिकी बाजार में कुछ शर्तों के साथ शुल्क-मुक्त पहुंच की अनुमति देता है। दक्षिण अफ्रीका सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक है।

दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्लेसन मोनीला ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सांसदों के पत्र का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका को एजीओए बैठक की मेजबानी के लिए ‘‘अमेरिकी सरकार का समर्थन’’ बरकरार है।

एजीओए के माध्यम से अमेरिका को दक्षिण अफ्रीका का निर्यात पिछले साल 3 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। अमेरिका चीन के बाद दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।

सांसदों के पत्र में कहा गया है कि नवंबर की एजीओए बैठक को दूसरे देश में ले जाने से ‘‘एक स्पष्ट और महत्वपूर्ण संदेश जाएगा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है और हमारे व्यापारिक भागीदारों द्वारा रूस को आक्रमण के लिए सहायता को स्वीकार नहीं करेगा।’’

पत्र में कहा गया कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार भले यह दावा करती है कि वह यूक्रेन युद्ध में तटस्थ है लेकिन उसने ‘‘पिछले एक साल में रूस के साथ अपने सैन्य संबंधों को गहरा किया है।’’

यह पत्र नौ जून को लिखा गया था और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को भेजा गया था। इस पत्र पर डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों दलों के सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

अमेरिका की चिंताएं पिछले महीने तब सामने आईं जब दक्षिण अफ्रीका में अमेरिकी राजदूत रूबेन ब्रिगेटी ने प्रिटोरिया में संवाददाता सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका पर रूस को एक मालवाहक जहाज में हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाया।

दक्षिण अफ्रीका ने आरोप से इनकार किया है लेकिन रूसी ध्वज वाले ‘लेडी आर’ जहाज की यात्रा की जांच कर रहा है, जिससे रूसी सरकार के लिए कथित रूप से हथियारों की आपूर्ति की गई।

दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ने कहा कि वह सांसदों के पत्र को एक संकेत के रूप में देखती है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ रूस के संबंधों पर वाशिंगटन का धैर्य ‘‘तेजी से कम हो रहा है।’’

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि रूस को लेकर दक्षिण अफ्रीका पर औपचारिक प्रतिबंधों की कोई भी बात ‘‘बेतुकी’’ और ‘‘बेहद खतरनाक’’ है।

अमेरिकी सांसदों ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा युद्ध अपराध का आरोपी बनाए जाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका अगस्त में जोहानिसबर्ग में उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों के शिखर सम्मेलन में ‘‘पुतिन को आमंत्रित करने की दिशा में काम कर रहा है।’’ दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल में कहा था कि सरकार पुतिन की यात्रा का ‘‘स्वागत’’ करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी