विदेश की खबरें | अमेरिकी सदन का प्रस्ताव ‘ राजनीतिक हथकंडा’: चीन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘चीन इससे पूरी तरह से असंतुष्ट है और इसका सख्ती से विरोध करता है।’’
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘चीन इससे पूरी तरह से असंतुष्ट है और इसका सख्ती से विरोध करता है।’’
माओ ने कहा, ‘‘अमेरिकी कांग्रेस का प्रस्ताव पूरी तरह से राजनीतिक हथकंडा और हौव्वा खड़ा करने वाला है।’’
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बृहस्पतिवार को आम सहमति से प्रस्ताव किया जिसमें चीन की ‘‘अमेरिकी की संप्रभुता के उल्लंघन’’ और खुफिया जानकारी एकत्र करने की कोशिशों को लेकर अपने झूठे दावों के जरिये दुनिया को धोखा देने’’ की निंदा की।
रिपब्लिकन सांसदों ने यथाशीघ्र गुब्बारे को मार गिराने में कथित देरी को लेकर (अमेरिकी राष्ट्रपति जो) बाइडन प्रशासन की आलोचना की लेकिन प्रस्ताव के पक्ष में सभी एकजुट रहे और शून्य के मुकाबले 419 मतों से चीन की आलोचना करने वाले प्रस्ताव को पारित कर दिया।
चीन जोर दे रहा है कि गुब्बारा असैन्य था और मौसम संबंधी जानकारी जुटाना मकसद था जो अपने रास्ते से भटक गया था लेकिन यह नहीं बता रहा कि गुब्बारा किसका था और विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर रहा है।
इस बीच, चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन की वार्ता की पेशकश को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि अमेरिका ने वार्ता और आदान प्रदान के लिए ‘‘उचित महौल नहीं बनाया।’’
मंत्रालय के प्रवक्ता तान केफेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका की ‘‘ गंभीर कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कायदों का घोर उल्लंघन है और इसने अहितकर नजीर पेश की है।’’
तान ने कहा, ‘‘अमेरिका के इस गैर जिम्मेदाराना और गलत रुख ने दोनों सेनाओं के बीच संवाद के लिए उचित माहौल नहीं बनाया है, इसलिए चीन अमेरिका के दोनों देशों के रक्षामंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसी स्थिति से निपटने के लिए चीन के पास जवाबी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)