विदेश की खबरें | अमेरिका : ‘ओथ कीपर्स’ के चार सदस्य देश के खिलाफ साजिश रचने के दोषी करार दिए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन लोगों पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बलपूर्वक सत्ता में बनाए रखने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था जो चुनाव हार गए थे।
इन लोगों पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बलपूर्वक सत्ता में बनाए रखने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था जो चुनाव हार गए थे।
फ्लोरिडा के जोसेफ हैकेट, टेक्सास के रॉबर्ट मिनुटा, फ्लोरिडा के डेविड मोर्शचेल और फीनिक्स के एडवर्ड वालेजो के खिलाफ फैसला तब आया है जब इससे पहले एक अलग न्यायाधीश ने मिलीशिया ‘ओथ कीपर्स’ के नेता स्टीवर्ट रोड्स को राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी परिणाम को पलटने के लिए देशद्रोही साजिश रचने का दोषी करार दिया था।
यह फैसला न्याय विभाग के लिए एक और जीत है जो अमेरिकी घोर दक्षिणपंथी संगठन ‘प्राउड ब्वॉयज’ के पूर्व नेता एनरिक टैरियो तथा चार साथियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चला रहा है।
बहरहाल, न्यायाधीश ने अभी सजा सुनाने की तारीख का एलान नहीं किया है।
अभियोजकों के अनुसार, ओथ कीपर्स के नेता स्टीवर्ट रोड्स और उनके चरमपंथियों ने 2020 के चुनाव के तुरंत बाद ट्रंप को सत्ता में बनाए रखने के लिए सशस्त्र विद्रोह की तैयारी की थी।
देशद्रोह के आरोप में दोषी पाए जाने का दशकों में यह पहला मामला है जिसके तहत अधिकतम 20 साल कैद की सजा सुनायी जा सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)