विदेश की खबरें | अमेरिकी दूत ने वार्ता के प्रस्ताव पर उत्तर कोरिया की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने अधिकारियों को वार्ता एवं टकराव दोनों के लिए तैयार रहने को कहा था।

इससे पहले, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने अधिकारियों को वार्ता एवं टकराव दोनों के लिए तैयार रहने को कहा था।

उत्तर कोरिया के लिए बाइडन के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम दक्षिण कोरियाई और जापानी अधिकारियों के साथ वार्ता करने लिए सोल में हैं। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका के नेतृत्व में उस पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक गतिरोध पैदा हो गया है। सुंग किम इसी मामले पर बात करने के लिए सोल में हैं।

सोल में इस त्रिपक्षीय वार्ता से पहले उत्तर कोरिया में पिछले सप्ताह राजनीतिक सम्मेलन हुआ था, जिसमें किम जोंग उन ने अपने देश में खाद्य की कमी को स्वीकार किया था और गहराती आर्थिक समस्याओं से बाहर निकालने का संकल्प लिया था। उन्होंने अपने अधिकारियों से अमेरिका के साथ वार्ता एवं टकराव दोनों के लिए तैयार रहने को कहा था।

अमेरिकी दूत सुंग किम ने कहा कि अमेरिका के सहयोगियों ने उत्तर कोरियाई नेता की टिप्पणियों पर गौर किया और उन्हें उम्मीद है कि उत्तर कोरिया बैठक के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा।

किम ने दक्षिण कोरियाई के परमाणु दूत नोह क्यू-दुक और जापान के परमाणु दूत ताकेहिरो फुनाकोशी के साथ बैठक में कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि डीपीआरके (उत्तर कोरिया) बिना किसी पूर्व शर्त के कहीं भी, कभी भी मिलने के हमारे प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा।’’

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तीनों देशों के अधिकारियों ने उत्तर कोरिया के प्रति एक समन्वित दृष्टिकोण की पुष्टि की और बातचीत को फिर से शुरू करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\