जरुरी जानकारी | अमेरिकी अर्थव्वस्था में दूसरी तिमाही में 33 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस दौरान कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण कंपनियों को कामकाज बंद करना पड़ा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा और बेरोजगारी बढ़कर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

इस दौरान कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण कंपनियों को कामकाज बंद करना पड़ा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा और बेरोजगारी बढ़कर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

इससे पहले, आइजनहावर प्रशासन के दौरान 1958 में अर्थव्यवस्था में 10 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। वाणिज्य मंत्रालय के दूसरी तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद, सामानों और सेवाओं के कुल उत्पादन में गिरावट के आंकड़े 1947 के बाद से अब तक रिकार्ड में दर्ज सबसे बड़ी गिरावट को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

जनवरी-मार्च में अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। इसी दौरान अर्थव्यवस्था ने कोविड-19 संकट के कारण आधिकारिक रूप से मंदी में प्रवेश किया। इसके साथ अमेरिका की 11 साल से जारी आर्थिक वृद्धि पर विराम लग गया।

पिछली तिमाही में गिरावट का मुख्य कारण उपभोक्ता व्यय में कमी है, जिसका आर्थिक गतिविधियों में करीब 70 प्रतिशत योगदान है। ग्राहकों का खर्च सालाना आधार पर 34 प्रतिशत गिरा है। इसकी वजह यात्रा पर पाबंदी, ‘लॉकडाउन’ के कारण कई रेस्तरां, बार, मनांरेजन स्थलों और अन्य खुदरा प्रतिष्ठानों का बंद होना है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

आंकड़ों के अनुसार व्यापार निवेश और रिहायशी मकान की मांग में भी गिरावट दर्ज की गयी है। कर संग्रह में कमी से सरकार का खर्च प्रभावित हुआ।

इन सबसे अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ रोजगार बाजार पर बुरा असर पड़ा है। करोड़ों की संख्या में रोजगार प्रभावित हुए। लगातार 18वें महीने छंटनी के शिकार 10 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगार लाभ के लिये आवेदन किये। अबतक करीब एक तिहाई नौकरियां फिर से सृजित हुई हैं लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामले से रोजगार बाजार पर आगे असर पड़ सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\