विदेश की खबरें | अमेरिकी सांसद, भारतीय-अमेरिकियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद और प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए मंगलवार को भारत को बधाई दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 30 अगस्त अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद और प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए मंगलवार को भारत को बधाई दी।

भारत ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की थी। इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया था।

सांसद और कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के वरिष्ठ सदस्य ब्रैड शर्मन ने कहा, ‘‘भारत को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई। भारत चंद्रमा के इस भाग पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश है।’’

‘सेलेस्टा कैपिटल’ के प्रबंध साझेदार और ओबामा प्रशासन के पूर्व अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग एयरोस्पेस उत्कृष्टता की दिशा में भारत की प्रगति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि देश की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण और सरकारी तथा निजी क्षेत्र के बीच मजबूत सहयोग के आधार पर एक प्रभावशाली प्रक्षेप पथ पर आगे बढ़ रही है।

विधि कंपनी ‘पॉल हैस्टिंग्स एलएलपी’ में काम करने वाले रौनक डी देसाई ने कहा, ‘‘भारत की चंद्रमा की यात्रा महज अंतरिक्ष में पहुंचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसी देश की सपने देखने के साहस, नवोन्मेष की उसकी क्षमता और मानव क्षमता की सीमाओं के विस्तार के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\