देश की खबरें | अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्ण मंदिर में मत्थ टेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) में मत्था टेका।

अमृतसर, 22 अप्रैल अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) में मत्था टेका।

अमेरिकी कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल में न्यूयॉर्क की सीनेटर कर्स्टन गिलिब्रैंड, न्यूजर्सी के सीनेटर कॉरी बूकर, रोड आइलैंड के सीनेटर शेल्डन व्हाइटहाउस, एरिजोना के सीनेटर मार्क केली, न्यूयॉर्क-17 से प्रतिनिधि सभा सदस्य (अमेरिकी संसद का निम्न सदन) मोंडायर जोन्स शामिल थे।

इस प्रतिनिधिमंडल में सीनेटरों के परिवार के सदस्य, नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की प्रभारी पैट्रिशिया लैसिना, दूतावास में राजनीति अधिकारी डेन रॉबिन्स और कोबर्ले ट्रैविस भी शामिल थे।

स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने से पहले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वहां स्थित ‘लंगर’ का दौरा किया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने बताया कि उसने अमेरिकी नेताओं को ‘सिरोपा’ , हरमंदर साहिब की प्रतिकृति और सिख धर्म से जुड़ी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।

सीनेटर गिलिब्रैंड ने कहा, ‘‘हम यहां प्रार्थना करने आए हैं और हमने यहां जो देखा उसे न केवल हम प्रभावित हुए हैं बल्कि इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर आश्चर्यचकित भी हुए हैं।’’

इस मौके पर पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस, विधायक बलजिंदर कौर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\