अमेरिका ने कोरोना वायरस के उपचार के लिए ‘चमत्कारी’ माने जा रहे रासायनिक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाई

गिरजाघर ने दावा किया रासायनिक पदार्थ ‘एमएमएस’ कोविड-19 सहित कोरोना वायरस को पूरी तरह से ठीक कर सकता है, उसके प्रभाव को कम कर सकता है, उसका उपचार कर सकता है इसके अलावा अल्जाइमर,आटिज्म,मस्तिष्क कैंसर, एचआईवी/एड्स आदि बीमारियों में भी लाभप्रद है।

न्याय विभाग ने ‘मिरेकल मिनरल सॉल्यूशन’ के प्रचार के लिए ‘जेनेसिस 2चर्च ऑफ हेल्थ एंड हीलिंग’ और उसके कई प्रमुख सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज की।

गिरजाघर ने दावा किया रासायनिक पदार्थ ‘एमएमएस’ कोविड-19 सहित कोरोना वायरस को पूरी तरह से ठीक कर सकता है, उसके प्रभाव को कम कर सकता है, उसका उपचार कर सकता है इसके अलावा अल्जाइमर,आटिज्म,मस्तिष्क कैंसर, एचआईवी/एड्स आदि बीमारियों में भी लाभप्रद है।

न्याय विभाग ने कहा ,‘‘एमएमएस एक रासायनिक उत्पाद है जो किसी उत्प्रेरक के साथ मिलाए जाने पर शक्तिशाली विरंजक (ब्लीच) उत्पाद बना देता है।’’

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वर्षों पहले आगाह किया था कि इस उत्पाद से उबकाई आना,उल्टी होना, अतिसार तथा शरीर में पानी की गंभीर कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रशासन ने जेनेसिस को आठ अप्रैल को आखिरी चेतावनी दी थी लेकिन इस समूह ने अपनी बेवसाइटों के जरिए एमएमएस की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

जेनेसिस ने एक बयान जारी करके कहा,‘‘ वे चर्च के संस्कार पर हमला कर रहे हैं। चर्च के नजरिए से यह हमारे लिए ‘‘पवित्र’’ है ‘‘धार्मिक’’ है।

एफडीए आयुक्त स्टीफन हान ने एक बयान में कहा,‘‘जेनेसिस 2चर्च ऑफ हीलिंग बेहद खतरनाक और गैरस्वीकृत क्लोरीन डाइऑक्साइड उत्पादों की बिक्री करके लोगों को लगातार खतरे में डाल रहा है।’’

हान ने कहा,‘‘हम इसमें उसका साथ नहीं देंगे।’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\