विदेश की खबरें | अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान मंत्रिस्तरीय बैठक में चीन की बढ़ती शक्ति पर चर्चा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद ‘क्वाड’ के विदेश मंत्रियों की यह पहली प्रत्यक्ष मुलाकात होगी। ‘क्वाड’ में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पैने और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद ‘क्वाड’ के विदेश मंत्रियों की यह पहली प्रत्यक्ष मुलाकात होगी। ‘क्वाड’ में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पैने और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

‘क्वाड’ की वार्ता से पहले पोम्पिओ के साथ अपने दोपहर के भोज में मोटेगी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जापान और अमेरिका मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत के लिये अंतरराष्ट्रीय बिरादरी का नेतृत्व करेंगे।”

यह भी पढ़े | Trump Returns To White House: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप COVID-19 के इलाज के बाद अस्पताल से वापिस व्हाइट हाउस पहुंचे, फौरन हटाया मास्क.

उन्होंने कहा कि जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के नेतृत्व में जापान-अमेरिका गठजोड़ क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिये अहम बना रहेगा। सुगा ने अपने पूर्ववर्ती शिंजे आबे के सुरक्षा और कूटनीतिक रुख को बरकरार रखने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

पोम्पिओ ने सुगा के स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की नींव बताने का भी स्वागत किया और कहा कि “मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूं।”

यह भी पढ़े | अमेरिका: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Kayleigh McEnany कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

इससे पहले तोक्यो आते वक्त पोम्पिओ ने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें चार देशों की इस मंत्रिस्तरीय बैठक में “महत्वपूर्ण उपलब्धियां” हासिल होने की उम्मीद है, हालांकि उन्होंने इस बारे में और विवरण नहीं दिया।

यह वार्ता हाल में भारत और चीन के बीच सीमा पर उपजे तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है। ऑस्ट्रेलिया और चीन में रिश्तों में भी हाल के महीनों में खटास आई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\