जरुरी जानकारी | अमेरिका को प्रस्तावित सीमित व्यापार समझौते के लिए आकर्षक, संतुलित पेशकश की गयी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित सीमित व्यापार समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद हस्ताक्षर होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि समझौते के लिए सरकार ने अमेरिका के सामने एक आकर्षक, अच्छी और संतुलित पेशकश रखी है।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित सीमित व्यापार समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद हस्ताक्षर होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि समझौते के लिए सरकार ने अमेरिका के सामने एक आकर्षक, अच्छी और संतुलित पेशकश रखी है।

मंत्री ने कहा कि भारत तो ‘कल ही’ समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। लेकिन हमने समय का चुनाव उनके ऊपर छोड़ दिया है।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए गोयल ने कहा, ‘‘ हमने लगभग सब कुछ तय कर लिया है, लेकिन कोरोना वायरस संकट के चलते अमेरिका में हर काम घर से हो रहा है। जबकि भारत में सरकारी काम सरकारी तौर-तरीकों से हो रहे हैं। मेरा मानना है कि अमेरिका वास्तव में सरकारी कामकाज या समझौते से जुड़े बाकी मुद्दों के समाधान को लेकर उतने ध्यान से काम नहीं कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे में संभवतया हमें वहां पर राष्ट्रपति चुनावों के पूरे होने का इंतजार करना होगा। उन्होंने इसे अब अमेरिका के ऊपर छोड़ दिया है अन्यथा वह तो कल ही समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार हैं। हमने उन्हें बहुत अच्छी और संतुलित पेशकश की है।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत को लाभ मिलेगा जबकि अमेरिका को भी उस लाभ का हिस्सा पहुंचेगा। साथ ही देश के कृषि, डेयरी, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों और कुटीर उद्योगों की रक्षा का आश्वासन भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान