जरुरी जानकारी | अमेरिका और चीन के वाणिज्य मंत्रियों ने बेहतर व्यापारिक माहौल को लेकर सहमति की व्यक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रायमोंडो चीन के साथ देश के संबंधों को बेहतर करने के लिए बीजिंग की यात्रा पर पहुंची हैं।

रायमोंडो चीन के साथ देश के संबंधों को बेहतर करने के लिए बीजिंग की यात्रा पर पहुंची हैं।

इससे पहले अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन सहित अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने जुलाई में चीन की यात्रा की थी। उन्होंने संचार में सुधार को लेकर उम्मीद जतायी थी, लेकिन प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, मानवाधिकार तथा अन्य मुद्दों पर विवादों पर किसी तरह की प्रगति की कोई घोषणा नहीं की गई थी जिन कारणों से दोनों देशों के संबंध दशकों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

अपनी ओर से, चीन के नेता शी चिनफिंग की सरकार चीन में विदेशी निवेशकों की रुचि को पुनर्जीवित करना चाहती है क्योंकि देश गहरी होती आर्थिक मंदी से निपटने की कोशिश कर रहा है।

चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेन्ताओ ने रायमोंडो से कहा कि वे अमेरिकी और चीनी व्यवसायों के बीच ‘‘मजबूत सहयोग के लिए अधिक अनुकूल नीतिगत माहौल को बढ़ावा देने’’ और ‘‘ द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश को बढ़ाने’’ के लिए मिलकर काम करने को तैयार हैं।

रायमोंडो ने कहा कि दोनों पक्ष अधिक मेलजोल बढ़ाने के लिए सूचना के नए आयामों पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारे बीच स्थिर आर्थिक संबंध हों। मेरा मानना है कि अगर हम प्रत्यक्ष, मुक्त और व्यावहारिक हों तो हम प्रगति कर सकते हैं।’’

रायमोंडो की बीजिंग और शंघाई की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग और अन्य अधिकारियों से भी मिलने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड