देश की खबरें | अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने ‘क्वाड उपग्रह’ विकसित करने का प्रस्ताव रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत और अमेरिका के साथ साझेदारी को मजबूत करते हुए एक ‘क्वाड उपग्रह’ बनाने का प्रस्ताव रखा है।
बेंगलुरु, 25 मई भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत और अमेरिका के साथ साझेदारी को मजबूत करते हुए एक ‘क्वाड उपग्रह’ बनाने का प्रस्ताव रखा है।
वह बेंगलुरु के अपने आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की और उनसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच जारी सहयोग पर चर्चा की।
अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राजदूत ने एक ‘क्वाड उपग्रह’ विकसित करने का प्रस्ताव पेश किया है।
गार्सेटी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर इसरो अध्यक्ष से मुलाकात के बारे में बताया और यह साझा किया कि कैसे दोनों ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत तथा अमेरिका के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जतायी।
उन्होंने कहा, ‘‘इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ और उनकी टीम से मिलने का सौभाग्य मिला। निसार उपग्रह को आगे बढ़ाने से लेकर मानव अंतरिक्ष उड़ान तथा वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रयासों को बढ़ावा देने तक अमेरिका-भारत की अंतरिक्ष प्रतिबद्धता मजबूत है जो उभरती प्रौद्योगिकी पर अमेरिका-भारत पहल के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ा रही है।’’
गार्सेटी ने वाणिज्यिक अंतरिक्ष गतिविधियों को मजबूत करने में अंतरिक्ष विभाग द्वारा निभायी जारी भूमिका के बारे में भी जानकारी ली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)