देश की खबरें | उप्र में कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जहर खाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के पिसावा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान 17 वर्षीय एक छात्रा ने शुक्रवार को जहर खा लिया जिसे नोएडा के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीगढ़ (उप्र), 29 नवम्बर उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के पिसावा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान 17 वर्षीय एक छात्रा ने शुक्रवार को जहर खा लिया जिसे नोएडा के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की बात कही है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को सुलझाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने संभाली कमान.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि छह नवंबर को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने पिसावा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पटेल ने कहा कि क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में मामले की जांच चल रही है और

आरोपियों को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।

यह भी पढ़े | GHMC Elections 2020: रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हुए गृहमंत्री अमित शाह, कहा- चुनाव बाद हैदराबाद में BJP का होगा मेयर.

उन्‍होंने कहा कि अगर पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप सही पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिवारजनों का आरोप है कि पिछले तीन सप्‍ताह से वे लोग पुलिस से शिकायत कर रहे थे लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पहले इस मामले में अज्ञात और इसके बाद तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली नेता पुलिस पर मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे।

पटेल ने बताया कि परिवार के सदस्‍यों का आरोप है कि छात्रा जब स्‍कूल से पढ़कर घर लौट रही थी तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ की और मोबाइल से उसकी तस्‍वीर भी ले ली।

उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ ही उसके भाई और पिता को मारने की धमकी दी। बाद में उसकी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर जारी कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े