देश की खबरें | यूपीएससी ने राजीव सिंह रघुवंशी को अगला डीसीजीआई बनाने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसएससी) ने भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के सचिव सह वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी को डीसीजीआई का नया प्रमुख बनाने की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसएससी) ने भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के सचिव सह वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी को डीसीजीआई का नया प्रमुख बनाने की सिफारिश की है।

अधिकारियों ने कहा कि बीएचयू-आईटी (नया नाम आईआईटी-बीएचयू) के पूर्व छात्र रघुवंशी वर्तमान भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) डॉ. वी. जी. गोस्वामी का स्थान लेंगे जिनकी विस्तारित सेवा अवधि फरवरी मध्य में खत्म हो जाएगी।

यूपीएससी की सिफारिश को अभी स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति मिलनी बाकी है। यहां से अनुमति मिलने के बाद इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

यूपीएससी की ओर से पिछले हफ्ते आयोजित साक्षात्कार में डॉ. सोमानी, डॉ. रघुवंशी और डॉ. जय प्रकाश (वरिष्ठ प्रमुख वैज्ञानिक अधिकारी, आईपीसी) शामिल हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय को यूपीएससी ने बताया कि पात्र अधिकारियों के प्राप्त बायोडाटा के आकलन और 27 जनवरी को उनसे व्यक्तिगत बातचीत के आधार पर उसने डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी को संविदा आधार पर संक्षिप्त अवधि के लिए डीसीजीआई के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की।

डॉ. रघुवंशी 16 फरवरी, 2021 को आईपीसी में सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक के रूप में नियुक्त हुए।

उन्होंने वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज (मौजूदा नाम आईआईटी-बीएचयू) से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की और बाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी, नयी दिल्ली से पीएचडी की उपाधि ली।

रैनबैक्सी लैबोरेटरी में 12 साल तक सेवा देने के बाद वह डॉ. रेड्डीस लैबोरेटरी में चले गये जहां उन्होंने 11 साल तक काम किया।

डॉ. रघुवंशी को 14 अमेरिकी पेटेंट प्रदान किये गये। डॉ. रेड्डीस लैब ने उन्हें दो बार ‘डॉ. रेड्डीस उत्कृष्टा अवार्ड’ से सम्मानित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी