जरुरी जानकारी | यूपीएससी के चयनित नहीं हो सके उम्मीदवारों के लिए 'प्रतिभा सेतु' ने खोले निजी क्षेत्र के द्वार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के कई संगठनों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से उन उम्मीदवारों के समूह तक पहुंचने के लिए संपर्क करना शुरू किया है, जिन्होंने भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन चयनित नहीं हुए थे।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई निजी क्षेत्र के कई संगठनों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से उन उम्मीदवारों के समूह तक पहुंचने के लिए संपर्क करना शुरू किया है, जिन्होंने भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन चयनित नहीं हुए थे।

एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। ‘प्रतिभा सेतु’ पहल के जरिये इन उम्मीदवारों को वैकल्पिक नौकरी के अवसर दिए जा रहे हैं।

प्रतिभा (व्यावसायिक संसाधन और प्रतिभा एकीकरण) सेतु (उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सेतु) की मदद से सत्यापित संगठन विभिन्न यूपीएससी परीक्षाओं, जिनमें सिविल सेवा, इंजीनियरिंग सेवा और संयुक्त चिकित्सा सेवा शामिल हैं, के गैर-चयनित उम्मीदवारों के डेटा को हासिल कर सकते हैं। इसमें उन्हीं उम्मीदवारों की जानकारी दी जाती है, जो इस पहल के जरिये रोजगार के अवसर पाने के इच्छुक होते हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘निजी क्षेत्र के कई संगठनों ने उन उम्मीदवारों तक पहुंचने के लिए आयोग से संपर्क करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण पास कर लिए थे, लेकिन आखिर में चयनित नहीं हो पाए।’’

आयोग ने बयान में कहा कि इस पहल में 113 संगठन पहले ही शामिल हो चुके हैं और कई अन्य संगठन भी इसमें रुचि दिखा रहे हैं, क्योंकि यह एक भरोसेमंद मानव संसाधन स्रोत है।

केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए वैकल्पिक नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने को यूपीएससी की प्रतिभा सेतु पहल की सराहना की है।

इससे पहले उन्होंने यूपीएससी के नवनियुक्त चेयरमैन अजय कुमार के साथ एक बैठक की। अजय कुमार ने उन्हें सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों के नियोक्ताओं के बीच इस मंच के बढ़ते आकर्षण के बारे में जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\