जरुरी जानकारी | यूपीआई के जरिये भुगतान लगातार दूसरे महीने 10 लाख करोड़ रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) आधारित डिजिटल भुगतान लगातार दूसरे महीने जून में 10 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा।

नयी दिल्ली, एक जुलाई यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) आधारित डिजिटल भुगतान लगातार दूसरे महीने जून में 10 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार हालांकि यह पिछले महीने के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत कम है।

आंकड़ों के अनुसार यूपीआई (या भीम यूपीआई) आधारित डिजिटल भुगतान जून 2022 में 10,14,384 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले महीने के मुकाबले 2.6 प्रतिशत कम है।

कुल मिलाकर माह के दौरान यूपीआई आधारित 5.86 अरब लेन-देन हुए।

मई में कुल 5.95 अरब लेन-देन के जरिये 10,41,506 करोड़ रुपये के भुगतान हुए थे।

वहीं अप्रैल में यूपीआई आधारित 5.58 अरब लेन-देन के जरिये 9,83,302 करोड़ रुपये के भुगतान हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड