खेल की खबरें | आगामी नीलामी काफी महत्वपूर्ण, अगले पांच-छह वर्षों के लिए अपना आधार तैयार करेंगे: सैमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आगामी नीलामी उनकी टीम लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वे अगले पांच साल वर्षों के लिए सही खिलाड़ियों को चुनकर मजबूत आधार बनाना चाहते हैं।

बेंगलुरु, 10 फरवरी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आगामी नीलामी उनकी टीम लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वे अगले पांच साल वर्षों के लिए सही खिलाड़ियों को चुनकर मजबूत आधार बनाना चाहते हैं।

 लीग की शुरुआती सत्र की चैम्पियन बनी रॉयल्स फ्रैंचाइजी शनिवार और रविवार यहां प्रस्तावित नीलामी में 62 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी।

पूर्व चैंपियन ने सैमसन के अलावा इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में रिटेन (बरकरार रखा) किया है।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में सैमसन ने कहा, ‘‘ यह नीलामी वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जानते हैं कि हम अगले पांच-छह वर्षों के लिए अपना आधार तैयार कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हम नीलामी में शामिल सभी खिलाड़ियों पर नजर रखें है। हम ऐसे खिलाड़ियों को जोड़ना चाहते है जो फ्रेंचाइजी की दृष्टिकोण को समझे और हमारी टीम को शीर्ष पर वापस ले जाने में मदद कर सकते हैं।’’

अब तक की नीलामी में राजस्थान की टीम ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाने के लिए जानी जाती रही है जो भले ही बड़े सितारे ना हो लेकिन टीम के लिए शानदार योगदान देने की क्षमता रखते है।

फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा, ‘‘ हमने विस्तृत तौर पर विश्लेषणात्मक आकलन किये है।  खिलाड़ियों पर एकत्रित की गई जानकारी हमारे डाटाबेस मे है।’’

श्रीलंका के इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘‘ हम एक मजबूत विश्लेषणात्मक प्रक्रिया के साथ अपनी डेटा को और दुरूस्त कर रहे है। यह वास्तव में काफी व्यापक प्रक्रिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड