देश की खबरें | उपडाकपाल ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना अंतर्गत आरडीएस कॉलेज परिसर स्थित डाकघर में कार्यरत एक उपडाकपाल ने मंगलवार को कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरपुर, 18 अगस्त बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना अंतर्गत आरडीएस कॉलेज परिसर स्थित डाकघर में कार्यरत एक उपडाकपाल ने मंगलवार को कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष सुजाउद्दीन ने बताया कि मृतक का नाम संजय कुमार है जोकि वैशाली जिले के पातेपुर थाना अंतर्गत खेसराही गांव के निवासी थे।

यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: कोरोना महामारी के चलते हांगकांग में एयर इंडिया के विमान पर लगा बैन.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है।

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद करने के साथ पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, मूल वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि.

बताया जाता है कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे संजय डाकघर आये और बाहर के दरवाजे में भीतर से ही ताला लगाने के बाद अपने शरीर में आग लगा ली।

परिजनों द्वारा कॉल किए जाने पर फोन नहीं उठाने के बाद उनके एक मित्र को उनके कार्यालय भेजा गया, जिन्होंने डाकघर के भीतर आग लगे होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने वहां पहुंचकर जब डाकघर के दरवाजे को तोड़ा तो अंदर संजय को मृत पड़ा पाया।

सं अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

यूपी में मिड-डे मील का बुरा हाल: महोबा में बाल्टी भर पानी में मिलाया 1 लीटर दूध, बच्चों को परोसा गया 'सफेद पानी' (Watch Viral Video)

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\