देश की खबरें | उप्र महिला: कौशांबी में शादी के 15 साल बाद भी बच्‍चा नहीं होने पर महिला को जहर खिलाया, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में शादी के 15 साल बाद भी बच्‍चा नहीं होने पर एक महिला को कथित तौर पर उसके पति समेत ससुराल के अन्य लोगों द्वारा जहर खिलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कौशांबी (उप्र), आठ मई कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में शादी के 15 साल बाद भी बच्‍चा नहीं होने पर एक महिला को कथित तौर पर उसके पति समेत ससुराल के अन्य लोगों द्वारा जहर खिलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाम मई का पूरा गांव की है। पुलिस को दी गई तहरीर में जिले के सैनी थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव निवासी गौस अहमद ने कहा कि उसकी बहन सालिया बेगम (33) की शादी कड़ा धाम थाना क्षेत्र के ‘निजाम मई का पूरा’ गांव निवासी फिरोज अहमद के साथ 15 साल पहले हुई थी।

उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन के बच्चा नहीं होने पर ससुराली जन आए दिन उत्पीड़न करते थे और रविवार की रात को फिर से विवाद हुआ।

तहरीर के अनुसार सालिया बेगम ने अपने मायके में फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे जहर खिला दिया है। सूचना पर जब वह अपनी बहन की ससुराल पहुंचा तो गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह ने बताया कि गौस अहमद की तहरीर पर सालिया बेगम के पति फिरोज समेत पांच लोगों के विरुद्ध सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। एएसपी ने बताया कि जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\