देश की खबरें | उप्र : छात्राओं का शौचालय साफ करने का वीडियो वायरल, जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा कथित तौर पर शौचालय साफ करने का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही, जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर (उप्र), 22 अप्रैल जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा कथित तौर पर शौचालय साफ करने का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही, जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिक विद्यालय के एक शौचालय के अंदर स्कूल की वर्दी में दो छात्राएं दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनमें से एक छात्रा शौचालय की सफाई करती नजर आ रही है।

अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाला प्राथमिक विद्यालय शहर क्षेत्र के उपर कोट इलाके का है।

इस घटना के बारे में टिप्पणी करते हुए, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अखंड प्रताप सिंह ने कहा, "उक्त वीडियो आज हमारे संज्ञान में आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मैंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

बीएसए ने जोर देकर कहा कि सरकारी प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को शौचालय साफ करने या स्कूलों में कोई छोटा काम भी करने के लिए नहीं कहा जा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\