देश की खबरें | उप्र: ‘रोड रेज’ में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में वांछित दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रोड रेज में हत्या के कथित मामले में फरार दो लोगों को यहां गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गोंडा (उप्र), तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रोड रेज में हत्या के कथित मामले में फरार दो लोगों को यहां गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महीने भर पहले एक व्यक्ति पर कथित रूप से लोहे के पाइप से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) राधेश्याम राय ने बताया कि सत्यम उर्फ ​मुसऊ की पांच मार्च को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अन्य ग्रामीणों के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों --अमन पांडे और दीपक पांडे-- में से एक ने सत्यम के सिर पर लोहे के पाइप से जोरदार वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा तथा घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी के अनुसार, पीड़ित के चचेरे भाई अनिल कुमार की शिकायत के आधार पर तरबगंज थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

राय के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन उन्होंने घर जाने से पहले तरबगंज बाजार में शराब पी थी।

उन्होंने बताया कि नशे की हालत में जब वे मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो बैठे और गिर पड़े तो कुछ राहगीर उन पर हंसने लगे, जिससे वे क्रोधित हो गए।

राय ने बताया कि गुस्से में आकर उन्होंने पास के कबाड़ी की दुकान से एक लोहे का पाइप उठाया और राहगीर सत्यम उर्फ मुसऊ के सिर पर वार कर दिया।

एएसपी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और घटना में इस्तेमाल लोहे का पाइप बरामद कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट