देश की खबरें | उप्र : वाराणसी में बीएचयू की प्रयोगशाला के दो कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की प्रयोगशाला के दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वाराणसी, 28 मई उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की प्रयोगशाला के दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दोनों व्यक्ति बीएचयू की प्रयोगशाला के कर्मचारी हैं और दोनों ने हाल ही में अन्य राज्यों की यात्रा की थी, जिससे संक्रमण की संभावना है।

डॉ. चौधरी ने कहा, "फिलहाल, दोनों व्यक्ति घर में ही पृथकवास में रह रहे हैं और धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।"

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को कोविड-19 के संदिग्ध मामलों की जांच करने का निर्देश दिया है।

सीएमओ ने कहा कि संभावित मामलों से संबंधित आंकड़ों को यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफॉर्म (यूडीएसपी) पर रिपोर्ट किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, " संदिग्ध मामलों से एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए बीएचयू की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।"

गौरतलब है कि देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं, इसके मद्देनजर अधिकारियों को निगरानी रखने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी