देश की खबरें | उप्र: झूठी शान के लिए हत्या मामले में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 20 वर्षीय एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह झूठी शान के लिए हत्या का संदिग्ध मामला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 23 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 20 वर्षीय एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह झूठी शान के लिए हत्या का संदिग्ध मामला है।

पुलिस ने बताया कि शुभम का एक लड़की से प्रेम संबंध था जिसे लेकर लड़की के परिवारवाले एतराज कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi on NEET, JEE Exam: राहुल गांधी बोले-नीट, जेईई परीक्षा के बारे में छात्रों की बात सुने सरकार.

पुलिस ने कहा कि हत्या करने के बाद, आरोपियों‍ ने उसके शव को रामपुर गांव में एक पेड़ से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में लड़की का भाई और उसका दोस्त शामिल हैं। इस मामले में तीसरा आरोपी लड़की का पिता अभी फरार है।

यह भी पढ़े | Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली-नोएडा और उससे सटे इलाकों में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

पुलिस उपाधीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा ,‘‘जांच के दौरान पता चला कि शुभम की हत्या में लड़की के पिता, भाई और उसका एक दोस्त शामिल थे।’’

पुलिस ने दावा किया कि लड़की के भाई और उसके दोस्त ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि शुभम का शव 16 अगस्त को गांव में एक पेड़ से लटका मिला था लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट