Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली-नोएडा और उससे सटे इलाकों में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राजधानी दिल्ली सहित उससे सटे इलाकों में मानसून ने करवट ली है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है लेकिन कई जगहों पर पानी के जलजमाव से लोगों को काफी दिक्कतें भी हुई हैं. इसी बीच खबर है कि राजधानी दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और दादरी में बारिश हो सकती है.
नई दिल्ली, 23 अगस्त. राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) सहित उससे सटे इलाकों में मानसून (Monsoon 2020) ने करवट ली है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है लेकिन कई जगहों पर पानी के जलजमाव से लोगों को काफी दिक्कतें भी हुई हैं. इसी बीच खबर है कि राजधानी दिल्ली (Delhi), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) और दादरी (Dadri) में बारिश हो सकती है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के हवाले से बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दादरी के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी. यह भी पढ़ें-Delhi Rains Forecast: दिल्ली में बुधवार रात जमकर हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
ANI का ट्वीट-
Light intensity rain would occur over and adjoining areas of isolated places of Delhi, Greater Noida, Noida, Dadri during next 2 hours: India Meteorological Department (IMD)
— ANI (@ANI) August 23, 2020
ज्ञात हो कि इससे पहले राजधानी दिल्ली सहित उससे सटे इलाकों में बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. जलजमाव के कारण ट्रैफिक की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा है. इसके साथ ही बारिश के कारण दिल्ली से कुछ जगहों हादसों की भी खबरें सामने आई है .
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

