देश की खबरें | मसूरी में कैंपटीफॉल में उप्र का सैलानी डूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से मसूरी घूमने आया एक सैलानी रविवार को पर्यटन स्थल कैंपटीफॉल में नहाते समय डूब गया।

नई टिहरी, 29 अगस्त उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से मसूरी घूमने आया एक सैलानी रविवार को पर्यटन स्थल कैंपटीफॉल में नहाते समय डूब गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मृतक अरविंद उर्फ जौहर (35) के परिजनों को दे दी गई है ।

थाना प्रभारी नवीन जुराल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के हीरापुर गांव से सात लोग कैंपटीफॉल झरने में नहाने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि इन दिनों भारी बारिश के कारण झरने के नीचे मुख्य तालाब के आसपास दो-तीन और तालाब बन गए हैं। नहाते समय अरविंद मुख्य तालाब के नीचे वाले तालाब में चला गया जबकि उसके साथी ऊपर की ओर नहा रहे थे।

जुराल ने कहा कि थोड़ी देर बाद अरविंद के नजर न आने पर उसके साथियों ने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ रस्सी के सहारे तालाब में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि अरविंद का शव बरामद हुआ। मसूरी घूमने आए सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू