देश की खबरें | उप्र : पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर (उप्र), एक अप्रैल शाहजहांपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को निगोही थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी नसीम, सलमान तथा अफजाल समेत कुछ गौ तस्करों के कठिना नदी के पास कच्चे मार्ग पर होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें ललकारा तो आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नसीम (25) तथा सलमान (28) गोली लगने से घायल हो गए। अफजाल मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा करके पकड़ लिया। हालांकि दो आरोपी घटना स्थल से भागने में सफल रहे।

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि 28 मार्च को उन्होंने ही दो पशुओं का वध किया था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे तथा एक कार के अलावा मांस काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों घायल गौ तस्करों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड