देश की खबरें | उप्र : जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों का दल ताजमहल का दीदार करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जी-20 शिखर सम्मेलन के मेहमानों का दल 11 से 13 फरवरी तक आगरा का दौरा करेगा और इस दौरान वे ताजमहल और अन्य स्मारकों का दीदार करेंगे।
आगरा (उप्र), आठ फरवरी जी-20 शिखर सम्मेलन के मेहमानों का दल 11 से 13 फरवरी तक आगरा का दौरा करेगा और इस दौरान वे ताजमहल और अन्य स्मारकों का दीदार करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी को आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल आम लोगों के लिए पूरे दिन बंद रखा जाएगा।
विदेशी मेहमानों के दौरे के मद्देनजर ताजमहल की दीवारों को साफ किया जा रहा है और मोबाइल नेटवर्क के लिए दोनों द्वार के पास अस्थायी टावर लगाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, आगामी 11 फरवरी से 13 फरवरी तक 182 विदेशी मेहमानों का दल आगरा आने वाला है। इसको लेकर शहर में युद्ध स्तर की तैयारियां चल रही हैं।
मंगलवार को पुरातत्व निदेशक बसंत कुमार स्वर्णकार ने ताजमहल के अंदर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
बुधवार को पुरातत्व अधीक्षक राजकुमार पटेल ने बताया की संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर विदेशी मेहमानों के लिए 11 फरवरी को आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल आम लोगों के लिए पूरे दिन बंद रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की वेबसाइट पर टिकट की बिक्री भी इन दोनों दिनों के लिए बंद कर दी गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)