देश की खबरें | उप्र : कुशीनगर में पाकिस्तानी नागरिक और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तान के एक नागरिक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

कुशीनगर, 11 जून उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तान के एक नागरिक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में पाकिस्तानी नागरिक का जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा चैन पट्टी गांव में पाकिस्तान के नागरिक सिराजुल हक को अवैध तरीके से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने फर्जी तरीके से भारत का आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और आयुष्मान कार्ड बनवा लिया था। इस आधार पर वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक के जाली दस्तावेज बनवाने के आरोप में चांद अख्तर और शब्बीर आजम नामक दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके एक अन्य साथी शेख सूबेदार की तलाश की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी