देश की खबरें | उप्र : गाली का विरोध करने पर पति ने पत्नी का सिर मूंड दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जिसमें एक सिरफिरे व्यक्ति ने गाली गलौज का विरोध करने पर अपनी पत्नी को पीटने के बाद उसका सिर मूंड दिया।

भदोही (उप्र), 29 अप्रैल जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जिसमें एक सिरफिरे व्यक्ति ने गाली गलौज का विरोध करने पर अपनी पत्नी को पीटने के बाद उसका सिर मूंड दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 29 वर्षीय बबीता ने रविवार को औराई थाना में अपने पति राम सागर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि औराई थाना के बड़ा सीयुर गाँव के निवासी राम सागर गत 24 अप्रैल की रात एक बजे किसी बात को लेकर पत्नी बबीता को गाली देने लगा जिसका विरोध करने पर राम सागर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और फिर उसने किसी धारदार चीज़ से बबीता का मूंड दिया।

राय ने बताया कि घटना के दूसरे दिन बबीता ने अपनी मां उर्मिला देवी को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात को उसकी माँ अपनी बेटी के ससुराल से उसके सिर को कपड़े से ढककर उसे मायके ले आई।

उन्होंने बताया कि मां-बेटी रविवार की रात औराई थाना पहुंचीं और तहरीर देकर राम सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

राय ने बताया कि सोमवार को पुलिस राम सागर के घर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू