देश की खबरें | उप्र : मुआवजा राशि नहीं देने पर सील किए गए दो बीमा कंपनियों के दफ्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में अदालत के आदेश के बावजूद दुर्घटना बीमा की दावा राशि का भुगतान नहीं करने पर दो बीमा कंपनियों के दफ्तर जिलाधिकारी के आदेश पर सील कर दिए गए और एक कंपनी के बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

शाहजहांपुर (उप्र), 22 मई शाहजहांपुर जिले में अदालत के आदेश के बावजूद दुर्घटना बीमा की दावा राशि का भुगतान नहीं करने पर दो बीमा कंपनियों के दफ्तर जिलाधिकारी के आदेश पर सील कर दिए गए और एक कंपनी के बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुर्घटना बीमा की धनराशि अदा नहीं करने पर तीन बीमा कंपनियों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई। इसके तहत ओरिएंटल इंश्योरेंस तथा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालयों को बुधवार की रात सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद था।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

सिंह ने बताया कि पूर्व में स्थानीय अदालत द्वारा विभिन्न मामलों में इन बीमा कंपनियों को दुर्घटना बीमा की मुआवजा राशि अदा करने के आदेश दिए गए थे लेकिन उसके बावजूद वे धनराशि नहीं चुका रही थीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी (सदर) संजय कुमार पांडे के साथ बैठक करके कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी पर लगभग 48 लाख रुपये, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी पर एक करोड़ 11 लाख तथा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 74 लाख के करीब बकाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\