देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कादीपुर गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला की उसके पड़ोसी ने कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर, 17 मई उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कादीपुर गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला की उसके पड़ोसी ने कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि कादीपुर गांव में शनिवार को कलावती (60) की उसके पड़ोसी सुशील कुमार ने कुदाल से प्रहार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता और आरोपी सुशील कुमार के बीच किसी अज्ञात मुद्दे पर झगड़ा हुआ था।
सीओ ने कहा, "इस झगड़े के दौरान आरोपी ने महिला पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।"
उन्होंने कहा, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)