देश की खबरें | हाथरस मामले में विपक्ष पर आक्रामक हुए उप्र के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म व उसकी मौत के मामले में आंदोलित विपक्ष के खिलाफ प्रदेश के मंत्री आक्रामक हो गये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, तीन अक्‍टूबर उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म व उसकी मौत के मामले में आंदोलित विपक्ष के खिलाफ प्रदेश के मंत्री आक्रामक हो गये हैं।

प्रदेश के समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्‍याण मंत्री रमापति शास्‍त्री और वित्‍त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने शनिवार को कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी के नेताओं पर निशााना साधा।

यह भी पढ़े | Earthquake In Assam: असम के कामरूप में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.9 रही.

रमापति शास्‍त्री ने एक बयान में कहा, ''हाथरस मामले में विपक्ष गैर जिम्‍मेदाराना रवैया अपना रहा है। विपक्ष को दलित बेटी की इज्‍जत और सम्‍मान प्रिय नहीं है। विपक्ष जानबूझकर इस क्षेत्र में जातीय दंगे कराना चाहता है।''

शास्‍त्री ने कहा, ''मायावती को मामले की गंभीरता समझनी चाहिए। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में कहीं भी सामूहिक दुष्‍कर्म की पुष्टि नहीं हुई है ‍फिर भी वह दलित बिटिया का अपमान कर रही हैं।''

यह भी पढ़े | असम में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.9 मापी गई: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्‍होंने सवाल उठाया कि आखिर विपक्ष ‘नार्को और पालीग्राफ’ टेस्‍ट से क्‍यों भाग रहा है।

संसदीय कार्य व वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा, ''हाथरस मामले में विपक्ष नहीं चाहता कि सच सामने आए।''

खन्‍ना ने भी विपक्ष पर जातीय दंगे कराने की साजिश का आरोप लगाया।

उन्होंने सवाल किया, ''राहुल गांधी महाराष्‍ट्र में 14 वर्षीया दलित बिटिया को न्‍याय दिलाने क्‍यों नहीं जा रहे हैं। राजस्‍थान... भी वह नहीं जा रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now