देश की खबरें | उप्र : सीतापुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला मुख्यालय के इमलिया सुलतानपुर थाना इलाके में शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीतापुर, आठ मार्च उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला मुख्यालय के इमलिया सुलतानपुर थाना इलाके में शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर सीतापुर-दिल्ली राजमार्ग थाना इमलिया सुलतानपुर में हुई। एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (35) क्षेत्रीय संवाददाता के रूप में काम करते थे।

पुलिस के अनुसार लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने राघवेंद्र पर गोलियां चलाईं। उनके कंधे और सीने में तीन गोलियां लगीं। इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस पत्रकार को अस्पताल ले गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें फोन पर धमकी दी गई थी और आज उनकी हत्या कर दी गई।

सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए सीमाएं सील कर दी गई हैं और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। कॉल डिटेल और अन्य कानूनी कार्रवाई चल रही है।

एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी