देश की खबरें | उप्र : बहराइच में युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले में उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा इलाके में गत दिनों एक युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बहराइच, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा इलाके में गत दिनों एक युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक(एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि "नानपारा कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार सुबह नहर किनारे एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी, शव का निचला हिस्सा मिला था लेकिन सिर गायब था। शनिवार को मृत महिला की सास ने सिर विहीन शव की शिनाख्त की थी। मृतका की पहचान श्रावस्ती जनपद के चमरपुरवा गांव की 26 वर्षीय महिला के रूप में की गयी थी।"

एएसपी ने बताया कि मामले में बहराइच के हसनपुर गांव के निवासी मोटरसाइकिल मैकेनिक आसिफ रजा उर्फ फैजान (24) को रविवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

शीर्ष पुलिस अधिकारी तिवारी ने पूछताछ के हवाले से बताया कि आरोपी फैजान ने यह जानकारी दी कि उसकी प्रेमिका उस पर (फैजान पर) शादी का दबाव बनाने लगी थी, लेकिन चूंकि मृतका शादीशुदा थी, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। दबाव बढ़ा तो फैजान ने प्रेमिका को ठिकाने लगाने का फैसला लिया।

एएसपी ने बताया कि हत्या से पहले अभियुक्त आसिफ उर्फ फैजान ने 2023 की तेलुगु फिल्म ''सालार'' की हिंदी डबिंग देखकर इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें