देश की खबरें | उप्र: दिव्यांगों के लिए ‘समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों’ की स्थापना कर रही सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार का दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग दिव्यांगों और सामान्य विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण, समान और संवेदनशील वातावरण में शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों’ की स्थापना कर रहा है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

लखनऊ, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार का दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग दिव्यांगों और सामान्य विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण, समान और संवेदनशील वातावरण में शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों’ की स्थापना कर रहा है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार, वर्तमान में सात जिलों प्रयागराज, कन्नौज, औरैया, आजमगढ़, बलिया, महराजगंज और लखनऊ में ये समेकित विद्यालय संचालित हो रहे हैं।

बयान में बताया गया कि इन विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है और प्रत्येक विद्यालय की स्वीकृत क्षमता 560 विद्यार्थियों की है, जिसमें 50 प्रतिशत सीट दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए और 50 प्रतिशत सामान्य विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं।

बयान के अनुसार, इन विद्यालयों में करीब 400 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है।

बयान में बताया गया कि इस योजना में विस्तार करने के लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 से गाजियाबाद और प्रतापगढ़ में दो अन्य समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों का संचालन प्रस्तावित है।

बयान के अनुसार, इन नए विद्यालयों के शुरू होने से पश्चिम और पूर्वांचल क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांग बच्चे इस अनोखी शैक्षणिक व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे।

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के हवाले से बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा, “समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों की यह व्यवस्था न केवल एक शैक्षिक पहल है बल्कि यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की उस सोच को भी दर्शाती है जिसमें समानता, सम्मान और अवसर हर नागरिक का अधिकार है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी