देश की खबरें | उप्र: हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दोषी पाए गए चार व्यक्तियों को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

ललितपुर (उप्र), 10 मार्च उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दोषी पाए गए चार व्यक्तियों को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

जिले के शासकीय अधिवक्ता राजेश दुबे ने बुधवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मऊमाफी गांव के रहने वाले सरजू प्रसाद तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

प्राथमिकी के अनुसार, विक्रम सिंह, जंडैल सिंह, मोरू राजा और मोनू राजा ने तिवारी के भाई रामरतन और भतीजे राजेश पर मटका तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें लाठियों से पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना, 17 जून 2009 को मऊमाफी गांव में शाम साढ़े सात बजे हुई थी।

दुबे ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया।

दुबे ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (न्यू कोर्ट) के न्यायाधीश अनुपम गोयल की अदालत ने मंगलवार को विक्रम सिंह, जंडैल सिंह, मोरू राजा व मोनू राजा को रामरतन की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और सभी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

अदालत ने जुर्माने की आधी राशि पीड़ित पक्ष को देने का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\